मुझको खाटू बुला लीजिये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझको खाटू बुला लीजिये मेरे बाबा,

चरणों से लगा लीजिये मेरे बाबा चरणों से लगा लीजिये,

मुझको खाटू बुला लीजिये मेरे बाबा.......

आने को खाटू में दिन रात तरसता हूँ,

तेरा दर्शन पाने को पल पल मै मचलता हूँ,

दर्शन ही करा दीजिये मेरे बाबा,

चरणों से लगा लीजिये मेरे बाबा चरणों से लगा लीजिये,

मुझको खाटू बुला लीजिये मेरे बाबा......

दुनिया तो समझती नहीं पर तुम तो समझते हो,

मेरी खैर खबर बाबा बस आप ही रखते हो ,

सेवा में लगा लीजिये मेरे बाबा,

चरणों से लगा लीजिये मेरे बाबा चरणों से लगा लीजिये,

मुझको खाटू बुला लीजिये मेरे बाबा…..

चाहता है दास तेरा तेरी घर घर ज्योत जले,

सोना का भी जीवन तेरे चरणों में ही कटे,

मौका सेवा का तो दीजिये बाबा,

मुझको खाटू बुला लीजिये मेरे बाबा…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।