बाला जी मेरा काम करदे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बाला जी मेरा काम करदे,

तेरे भगता ने मालामाल करदे…….

पहला सुख मेरी सासु सुसरा,

उनकी सेवा मेरे नाम कर दे,

तेरे भगता ने मालामाल करदे……

दूजा सुख मेरी जेठ जेठानी,

उनका खेती मैं ध्यान कर दे,

तेरे भगता ने मालामाल करदे……

तीजा सुख मेरा देवर देवरानी,

उनका घर मैं राज कर दे,

तेरे भगता ने मालामाल करदे……

चौथा सुख मेरे ननद नणदोईया,

चौथा सुख मेरा धी जमाई,

उनकी उम्र हज़ार कर दे,

तेरे भगता ने मालामाल करदे……

पांचवा सुख मेरे माथे की बिंदिया,

मांग सिंदूर अमर कर दे,

तेरे भगता ने मालामाल करदे……

छठा सुख मेरा बेटा बहुअड,

इनकी गोदी मैं लाल दे दे,

तेरे भगता ने मालामाल करदे……

सातवा सुख मनै जाना सत्संग मैं,

मेरा भक्ति मैं ध्यान कर दे,

तेरे भगता ने मालामाल करदे……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।