दिल तो मेरा लूट लिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल तो मेरा लूट लिया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने....

द्रोपदी ने बुलाया श्याम दौड़े दौड़े आए,

दौड़े दौड़े आए श्याम भागे भागे आए,

साड़ी का बहाना किया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने......

मीरा ने बुलाया श्याम दौड़े दौड़े आए,

दौड़े दौड़े आए श्याम भागे भागे आए,

जहर का बहाना लिया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने......

नरसी ने बुलाया श्याम दौड़े दौड़े आए,

दौड़े दौड़े आए श्याम भागे भागे आए,

भात का बहाना लिया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने......

प्रहलाद ने बुलाया श्याम दौड़े दौड़े आए,

दौड़े दौड़े आए श्याम भागे भागे आए,

खम्भे का बहाना लिया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने......

भक्तों ने बुलाया श्याम दौड़े दौड़े आए,

दौड़े दौड़े आए श्याम भागे भागे आए,

कीर्तन का बहाना लिया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।