मेरे श्याम जहाँ होंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम जहाँ होंगे,

शुभ काम वह होंगे,

गुण गान जहाँ होंगे,

वहां सब काम बनेंगे.....

श्याम धणी से जो भी प्रीत लगाएगा,

उनसे मिलने सेठ सांवरा आएगा,

विनती हमारी श्याम वो,

स्वीकार करेंगे,

मेरे श्याम जहाँ होंगे,

शुभ काम वह होंगे…..

दाता है हारों का एक सहारा है,

दीन दुखी का इसने भाग्य सवारा है,

रख के दया का हाथ,

उन्ही पे प्यार करेंगे,

मेरे श्याम जहाँ होंगे,

शुभ काम वह होंगे…..

माहि ने रिश्ता जोड़ा खूब निभाया है,

पड़ी जरुरत साथ संवारा आया है,

दिल के वो पूरे,

सभी अरमान करेंगे,

मेरे श्याम जहाँ होंगे,

शुभ काम वह होंगे…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।