तू हिम्मत ना हार तेरा खाटू वाला आएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू हिम्मत ना हार,

तेरा खाटू वाला आएगा,

जो हर उलझन सुलझाएगा,

तु हिम्मत ना हार……

क्यों हौसला हारे,

काहे को गम पाले,

तू छोटी छोटी बात पे,

विश्वास रख प्यारे,

संग हरदम तुम्हारे,

चलेगा बाबा साथ में,

श्याम रौशनी से,

श्याम रौशनी से,

सारा अँधियारा ढल जाएगा,

तु हिम्मत ना हार……

तेरी फिकर चिंता,

तुझसे कहीं ज्यादा,

रखता है तेरा सांवरा,

तेरे साथ राहों में,

ले हाथ हाथों में,

चलता है तेरा सांवरा,

श्याम की किरपा,

श्याम की किरपा से,

‘गोलू’ जीवन ये मुस्काएगा,

तु हिम्मत ना हार……

तू हिम्मत ना हार,

तेरा खाटू वाला आएगा,

जो हर उलझन सुलझाएगा,

तु हिम्मत ना हार……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।