शंकर तूने दुनिया बनाई ना होती

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

शंकर तूने दुनिया बनाई ना होती,

तेरे नाम कीर्तन भजन भी ना होते.....

रावण जैसे योद्धा की पूजा भी होती,

अगर उसने सीता चुराई ना होती,

शंकर तूने दुनिया बनाई ना होती,

तेरे नाम कीर्तन भजन भी ना होते……

कंस जैसे योद्धा की पूजा भी होती,

अगर उसने बहना रुलाई ना होती,

शंकर तूने दुनिया बनाई ना होती,

तेरे नाम कीर्तन भजन भी ना होते……

बाली जैसे योद्धा की पूजा भी होती,

अगर उसने तारा सताई ना होती,

शंकर तूने दुनिया बनाई ना होती,

तेरे नाम कीर्तन भजन भी ना होते……

दुर्योधन जैसे योद्धा की पूजा भी होते,

अगर उसने द्रौपदी रुलाई ना होती,

शंकर तूने दुनिया बनाई ना होती,

तेरे नाम कीर्तन भजन भी ना होते……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।