भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम

पारंपरिक
श्री गणेश भजन शिव भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम,

हज़ारों तेरे नाम हज़ारों तेरे नाम......

एक नाम लिया मैंने गणपति जी आए,

भोले बाबा वेदों में तेरा नाम,

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम.....

एक नाम लिया मैंने ब्रह्मा जी आए,

भोले बाबा सृष्टि में तेरा नाम,

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम......

एक नाम लिया मैंने विष्णु जी आए,

भोले बाबा शंखो में तेरा नाम,

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम......

एक नाम लिया मैंने शंकर जी आए,

भोले बाबा डमरू में तेरा नाम,

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम......

एक नाम लिया मैंने राम जी आए,

भोले बाबा धनुष में तेरा नाम,

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम......

एक नाम लिया मैंने कान्हा जी आए,

भोले बाबा बंसी में तेरा नाम,

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम.......

एक नाम लिया मैंने नारद जी आए,

भोले बाबा वीणा में तेरा नाम,

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम.......

एक नाम लिया मैंने दुनिया में आए,

भोले बाबा भक्तों में तेरा नाम,

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।