बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम प्रेमियों का सपना साकार हो रहा है,

बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है.....

कलयुग है इनके नाम ये दुनिया जान गई,

और शीश की पूजा की शक्ति पहचान गयी,

घर घेर में प्रभु भक्ति से चमत्कार हो रहा है,

बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है.......

आते हैं लाखों लाख मंदिर में सवाली,

मुंह माँगा मिलता है कोई जाता ना खाली,

अरे श्याम दीवाना ये सारा संसार हो रहा है,

बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है......

भक्तों के लिए स्थान बदलेंगे भगवान्,

नै जगह बिराजेंगे बालाजी गोपीनाथ,

दिन पर दिन प्रभु का बड़ा परिवार हो रहा है,

बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है......

संगमरमर का मंदिर होगा बड़ा आलीशान,

बड़ा दिव्या भव्य होगा वो बिलकुल स्वर्ग समान,

शुभ घडी का सबको मोहित इंतज़ार हो रहा है,

बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।