भक्तों चलो गाते चलो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भक्तों चलो गाते चलो खाटू चलो रे,

श्याम बाबा ने बुलाया चलो खाटू चलो रे…..

मुझे श्याम का संदेशा कुछ ऐसे मिला रे,

मुझे सपने में बाबा का खत मिला रे,

सपने में देखा मैंने श्याम प्यारा रे,

श्याम बाबा ने बुलाया चलो खाटू चलो रे,

भक्तों चलो गाते चलो खाटू चलो रे…..

चलो रींगस से मिलकर निशान उठाएं,

चलो बाबा को मिलकर निशान चढ़ाएं,

सपने में देखा निशान प्यारा रे,

श्याम बाबा ने बुलाया चलो खाटू चलो रे,

भक्तों चलो गाते चलो खाटू चलो रे….

श्याम कुंड में डुबकी तो जो भी लगाए,

श्याम नैया तो पल में ही पार लगाए,

सपने में देखा श्याम कुंड प्यारा रे,

श्याम बाबा ने बुलाया चलो खाटू चलो रे,

भक्तों चलो गाते चलो खाटू चलो रे…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।