सारे देवों में कृष्णा गजब ढा गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारे देवों में कृष्णा गजब ढा गया,

मुझे मुरली वाला पसंद आ गया......

मैं देखू उसे वो ना देखे मुझे,

मैं मिलना भी चाहूँ मिले ना मुझे,

वो भक्ति का रोग लगा कर गया लगा कर गया,

मुझे मुरली वाला पसंद आ गया.....

जख्म इनने दिए मैं दिखा ना सकू,

दर्द इतने दिए मैं बता ना सकूं,

वो चुपके से आकर दवा दे गया दवा दे गया,

मुझे मुरली वाला पसंद आ गया......

मैंने दिल से बुलाया वो आया नही,

मैंने ध्यान लगाया वो आया तभी,

वो तो दर्श दिखा के चला जो गया चला जो गया,

मुझे मुरली वाला पसंद आ गया.....

तेरे दर्शन की मैं तो तबल दार हूँ,

तेरी पायल की मैं तो एक झंकार हूँ,

तेरा सब राग मुझको समझ आ गया समझ आ गया,

मुझे मुरली वाला पसंद आ गया......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।