तकदीर बदलते देखा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम, बाबा श्याम,

मेरे श्याम, बाबा श्याम,

मैंने बाबा श्याम को लोगों की,

तकदीर बदलते देखा है,

मैंने बाबा श्याम को लोगों की,

तकदीर बदलते देखा है,

इसके भक्तों के जीवन की,

तस्वीर बदलते देखा है…….

सब लखदातार तुम्हें कहते,

पर बांटते रहे करोड़ों में,

इस गम की जगह पर,

खुशियों की जागीर,

बदलते देखा है,

इसके भक्तों के जीवन की,

तस्वीर बदलते देखा है…..

चाहे पंडित हो या अज्ञानी,

तुम सब पे कृपा करते हो,

नहीं ऊंच नीच की श्याम के दर,

तहरीर बदलते देखा है,

इसके भक्तों के जीवन की,

तस्वीर बदलते देखा है……

जिसने भी नाम पुकारा है,

मेरे श्याम ने दिया सहारा है,

जहां गम थे वहां पर खुशियों की,

तस्वीर बदलते देखा है,

इसके भक्तों के जीवन की,

तस्वीर बदलते देखा है…..

जब तक यह सूरज चांद रहे,

मेरे बाबा की सरकार चले,

राजा तुम ही हो दुनिया के,

ये वजीर बदलते देखा है,

इसके भक्तों के जीवन की,

तस्वीर बदलते देखा है…..

मैंने बाबा श्याम को लोगों की,

तकदीर बदलते देखा है,

तकदीर बदलते देखा है,

इसके भक्तों के जीवन की,

तस्वीर बदलते देखा है…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।