आज मैं आया तेरे धाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम,

आज मैं आया तेरे धाम,

हाथ सिर पे धर दे,

कृष्ण के अवतार,

ओ मेरे बाबा लखदातार,

काम मेरे सिद्ध कर दे.....

जितने भी मैंने धंधे छेड़े,

आए सब में उल्टे गेड़े,

चाले कोई एक नहीं,

बीच भंवर में नैया डोल,

मन चंचल मेरा हिचकोल,

बाबा इसने टेक सही,

देख सही मेरे राग,

बाबा खोल दे मेरे भाग,

काम मेरे सिद्ध कर दे,

कृष्ण के अवतार......

बनी बनी की दुनिया सारी,

बिगड़ी बाबा आज हमारी,

कोई ना हमारा है,

जितने भी थे यारे प्यारे,

धोखा दे गए टेम पे सारे,

कर लिया किनारा है,

झूठा सारा संसार,

अड़ तो सब मतलब के यार,

काम मेरे सिद्ध कर दे,

कृष्ण के अवतार......

सब तरह से हारा बाबा,

दुख-दर्दा ने मारा बाबा,

दर तेरे पे आया सूं,

चला दे गुजारा बाबा,

दे दे तू उभारा बाबा,

जग न सताया सूं,

ध्याया तु मन आन,

सदा चरणां में राखूं ध्यान,

काम मेरे सिद्ध कर दे,

कृष्ण के अवतार......

हारे का सदा तू साथी,

गुण या सारी दुनिया गाती,

सब की तू आस स,

मन मंदिर में लाग बाती,

पूजा स तन दिन राती,

चरणां के दास है,

विश्वास तेरा भरपूर,

विरेंद्र शर्मा तेरा नूर,

काम मेरे सिद्ध कर दे,

कृष्ण के अवतार.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।