मुझे पता है खाटू वाले तू सब देख रहा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे पता है खाटू वाले,

तू सब देख रहा,

मुझे पता है खाटू वाले,

तू सब देख रहा,

मैं सोच रहा हूं,

कब तू बाबा खोलेगा,

मैं घर से आया बाबा,

तेरे दर्शन को,

इंतजार करूंगा,

कब तु मंदिर खोलेगा,

मुझे पता है…..

आया मैं आया,

बाबा मैं तो आया,

भक्तों के सरताज तुम्ही हो,

मेरे तो महाराज तुम्ही हो,

मंदिर के अंदर से,

क्या मुझको बोलेगा,

इंतजार करूंगा,

कब तू मंदिर खोलेगा,

मैं रंग लगाने आया,

तुझको सांवरिया,

इंतजार करूंगा,

कब तू मंदिर खोलेगा,

मुझे पता है…..

हमको तुमसे मोहब्बत हो गई,

सांवरिया तेरी आदत हो गई,

क्या प्रेम तराजू,

मेरा प्रेम भी तोलेगा,

इंतजार करूंगा,

कब तू मंदिर खोलेगा,

मैं रंग लगाने आया,

तुझको सांवरिया,

इंतजार करूंगा,

कब तू मंदिर खोलेगा,

मुझे पता है…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।