दीदार श्याम बाबा का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा का भक्तो दीदार हो रहा है,

सदियों का एक सपना साकार हो रहा है.....

दुखियों के तुम सहारे,

बिगड़ी सबकी बना दे,

मजधार में से नैया बाबा पार लगा दे,

तेरी कृपा से सबका बेड़ा पार हो रहा है,

श्याम बाबा का भक्तो दीदार हो रहा है......

शीश दान कर डाला,

दानी तुम हो कहलाये,

मुरली वाले से वर में,

श्यामा नाम हो पाए,

तेरे नाम का बाबा जयकार हो रहा है,

श्याम बाबा का भक्तो दीदार हो रहा है.....

समर्थ जम्मू वाला दर्शन का है प्यासा,

अखियां तरस गयी रे श्यामा दरश दिखा जा,

तेरे चरणों में रोहन सेवादार हो रहा है,

श्याम बाबा का भक्तो दीदार हो रहा है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।