न्याय श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिस दिन खाटूवाला खामोशी ये तोड़ेगा,

रखना ये याद हमें कहीं का नहीं छोड़ेगा...

बस प्यार ही देखा है नाराज़ी नहीं देखी,

देखें ना बाण कभी बस मोरछड़ी देखी,

बस मोरछड़ी देखी............

क्या होगा गर हमसे बाबा मुख मोड़ेगा,

रखना ये याद हमें कहीं का नहीं छोड़ेगा.....

जो श्याम से पाया है गर लेने पे आएगा,

उड़ते हैं जो हम ऊँचा धरती पे गिरायेगा,

जिन हाथ से पाप किये,

वही हाथ तू जोड़ेगा .............

रखना ये याद हमें कहीं का नहीं छोड़ेगा....

थोड़ा सा पाते ही तुझमे ये गुमां आया,

जहाँ तू है आज खड़ा तुझे श्याम वहां लाया,

तेरे कर्मो का मटका एक रोज़ वो फोड़ेगा,

एक रोज़ वो फोड़ेगा ............

रखना ये याद हमें कहीं का नहीं छोड़ेगा.....

उसने ही बनाया ही और वो ही मिटाएगा,

औकात सचिन क्या है पल में दिखलायेगा,

पल में दिखलायेगा ............

फिरता मारा मारा हर और तू दौड़ेगा,

रखना ये याद हमें कहीं का नहीं छोड़ेगा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।