श्याम पे विश्वास कर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

यूँ तो इस ज़िन्दगी में मतलब के लोग चाँद मिलते हैं,

लेकिन जब ज़रूरत पड़ती है तब सबके दरवाज़े बंद मिलते हैं ॥

ना किसी से रख उम्मीदें ना किसी से आस कर,

झूठी दुनिया झूठे नाते श्याम पे विश्वास कर....

इनको पा ले और रिझा ले सादगी भरे भाव से,

भाव से जो भी खिला दे खा लेंगे बड़े चाव से,

रूठे चाहे जग ये सारा तू इन्हे ना निराश कर,

झूठी दुनिया झूठे नाते श्याम पे विश्वास कर....

सुख में तेरे संग चलेंगे दुःख में सब मुख मोड़ेंगे,

दुनिया वाले तेरे बनकर तेरा ही दिल तोड़ेंगे,

देते हैं भगवन को धोखा बन्दे की ना बात कर,

झूठी दुनिया झूठे नाते श्याम पे विश्वास कर....

तू है मेरा मैं हूँ तेरा श्याम से ये बोल दे,

तू है मेरा मैं हूँ तेरा बाबा से ये बोल दे,

भेद अपने मन के सारे इनके आगे खोल दे,

इनसे कह दे भाव से प्रभु आके मन में वास कर,

झूठी दुनिया झूठे नाते श्याम पे विश्वास कर.....

टिन्के को भी एक भगत ने रास्त था दिखला दिया,

हार गया था जो वो जग से बाबा से मिलवा दिया,

श्याम से तुझको जो मिला दे ऐसे भगत की तलाश कर,

झूठी दुनिया झूठे नाते श्याम पे विश्वास कर.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।