कमाल हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम जी कमाल हो गया,

बंदा तेरा बाबा मालामाल हो गया,

हो खाटू वाले श्याम जी कमल हो गया,

बंदा तेरा बाबा मालामाल हो गया,

जब चढ़ गयी खुमारी तेरे नाम की,

तब परवाह नहीं संसार की,

कभी सुबह जपता कभी शाम जपता,

माला जपे तेरे नाम की, माला जपे तेरे नाम की....

खाटू जाने के लिए तैयार रहता है,

दिन मे सौ सौ बार जय श्री श्याम कहता है,

प्रेमियों से सांवरे की बातें करता है,

खाटू जाने के लिए तैयार करता है,

किलोमीटर की गिनती वो करता नहीं,

तूफाँ आँधियों से बाबा वो डरता नहीं,

जिन्हे दीखता ही बस बाबा श्याम हो,

उन्हें परवाह नहीं किसी बात की,

कभी सुबह जपता कभी शाम जपता,

माला जपे तेरे नाम की,

कभी सुबह जपता कभी शाम जपता,

माला जपे तेरे नाम की माला जपे तेरे नाम की.....

बातें तोरण द्वार की दिन रात करता है,

हर बात की शुरुवात तेरे साथ करता है,

कहता बाबा श्याम मेरे साथ चलता है,

इत्र लगाकर बाबा वो इज़हार करता है,

श्याम बाबा के जैसा को दानी नहीं,

नाम लेने मे इनके कोई हानि नहीं,

जब नैय्या चलाये बाबा श्याम ही,

तब परवाह नहीं किसी बात की,

कभी सुबह जपता कभी शाम जपता,

माला जपे तेरे नाम की,

कभी सुबह जपता कभी शाम जपता,

माला जपे तेरे नाम की माला जपे तेरे नाम की.....

जब भी सर को तेरे दर पे मे झुकता हूँ,

सर पे तेरा हाथ दीनानाथ पता हूँ,

कोई बिन लालच के कोई काम ना करे,

झोली भरने बाबा शरेआम आता है,

झोली भरने मे बाबा श्याम देर ना करे,

देर होगी भले पर ये अंधेर ना करे,

माला मित्तल जपे तेरे नाम की,

इसे परवाह नहीं संसार की,

कभी सुबह जपता कभी शाम जपता,

माला जपे तेरे नाम की,

कभी सुबह जपता कभी शाम जपता,

माला जपे तेरे नाम की माला जपे तेरे नाम की......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।