तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे....

जमुना किनारे एक बगिया लगी है,

खिल रहे फूल तुड़ईया नहीं कोई रे,

तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे....

जमुना किनारे एक गैया चरत है,

दे रही दूध पिवईया नहीं कोई रे,

तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे....

जमुना किनारे एक कन्या फिरत है,

पढ़ रही वेद सुनईया नहीं कोई रे,

तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे....

जमुना किनारे एक छोटा सा मंदिर,

जल रही ज्योत पुजारी नहीं कोई रे,

तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।