कर दिया तुमने कमाल

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

माई अंजनी के लाल,

कर दिया तुमने कमाल,

संकट मोचन तुम बने सहारे,

संकट घड़ी में सबके काज संवारे,

कर दिया भक्तों को अपने निहाल,

कर दिया राजीव को अपने निहाल,

बालाजी कर दिया तुमने कमाल,

माई अंजनी के लाल....

सिया राम जी के तुम अति प्यारे,

द्वार राम जी के बने रखवारे,

छवि उनकी सीने रखी सम्भाल,

बजरंगी कर दिया तुमने कमाल,

माई अंजनी के लाल.....

भक्ति के खूब बहें रसधारे,

तुम्हारे भजन लगें सिया को प्यारे,

रामनाम का ओढ़ दुशाला,

बजाते तुम खड़ताल,

हनुमान जी कर दिया तुमने कमाल,

माई अंजनी के लाल.....

©राजीव त्यागी

नजफगढ़ नई दिल्ली

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।