इन भक्तो ने भगवान लूट लियो रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लूट लियो लूट लियो लूट लियो रे,

इन भक्तो ने भगवान लूट लियो रे....

माता यशोदा ने तन मन लुटाय के,

ब्रिज गोपियों ने माखन खिलाय के,

कच्ची छाछ पे मोहन नचाय लियो रे,

इन भक्तो ने भगवान लूट लियो रे....

कुब्जा ने माथे पे चन्दन लगाया,

राधा ने चितवन का जादू चलाया,

गिरधर से नेहा लगे लियो रे,

इन भक्तो ने भगवान लूट लियो रे....

द्रोपदी ने करुणा की टेर लगायी,

भक्तो ने भगवान केलिए खिचड़ी बनायीं,

मीरा ने प्रेम से रिझाय लियो रे,

इन भक्तो ने भगवान लूट लियो रे....

केवट ने हरी को नाव मै बिठाया,

शबरी ने खट्ठे मीठे बेर खिलाये,

प्रेम तराजू में तौल लियो रे,

इन भक्तो ने भगवान लूट लियो रे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।