मैंने जब से मैया तेरा नाम लिया

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैंने जब से मैया तेरा नाम लिया अभिमान दिखाना छोड़ दिया....

अभिमान दिखाया बेटों पर ये बेटे पोते मेरे हैं,

जब इन्हें छोड़कर जाना है मैंने लाड़ लड़ाना छोड़ दिया.....

अभिमान दिखाया दौलत पे ये दौलत तो सब मेरी है,

जब हाथ पसारे जाना है मैंने इसे जोड़ना छोड़ दिया.....

अभिमान दिखाया कोठी का ये कोठी बंगला मेरे हैं,

जब यहीं छोड़कर जाना है मैंने मोह लगाना छोड़ दिया....

अभिमान दिखाया काया का ये काया तो बड़ी सुन्दर है,

जब मिट्टी में मिल जायेगी मैंने सजना संवरना छोड़ दिया......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।