छोटा सा घर हो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छोटा सा घर हो, घर मे हो मन्दिर, मन्दिर में तेरा वास रहे,

बैठा निहारूँ श्याम तुम्हे मैं, रिश्ता हमारा खास रहे.....

भोर की मीठी मीठी किरणों में तुमको जगाऊँ,

नहलाऊं गंगाजल से अत्तर फुलेल लगाऊ,

भक्ति में कोई, कमी रहे ना, सेवा की तेरी प्यास रहे,

बैठा निहारूँ श्याम तुम्हे मैं, रिश्ता हमारा खास रहे.....

प्यार भरे भजनो से तुमको रिझाऊँगा मैं,

हाथो से भोग बनाकर, तुमको खिलाऊँगा मैं,

अंत समय तेरी गोदी में झूलूँ, इतनी सी मेरी आस रहे,

बैठा निहारूँ श्याम तुम्हे मैं, रिश्ता हमारा खास रहे.....

इक दूजे से दिल की करते रहे हम बाते,

तेरी कृपा की मुझ पर होती रहे बरसाते,

देदो ‘तरुण’ को चरणों की सेवा, सेवा की तेरी आस रहे,

बैठा निहारूँ श्याम तुम्हे मैं, रिश्ता हमारा खास रहे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।