एक संदेशा श्याम प्रभु से कह देना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जाने वाले एक संदेशा श्याम प्रभु से कह देना,

एक दीवाना याद में रोए उसको दर्शन दे देना.....

जिनको बाबा श्याम बुलाए किस्मत वाले होते हैं,

जो बाबा से मिल नहीं पाते छुप-छुपकर वह रोते हैं,

जितनी परीक्षा ली है मेरी और किसी की ना लेना,

जाने वाले एक संदेशा......

तूने कौन सा काम किया है दर पर तुझे बुलाया है,

मैंने कौन सा पाप किया है दिल से मुझे भुलाया है,

एक बार मुझे दर पर बुला ले इतनी कृपा कर देना,

जाने वाले एक संदेशा......

मुझको यह विश्वास है दिल में मेरा बुलावा आएगा,

शीश का दानी दर्शन देकर मुझको गले लगाएगा,

उसको जाकर इतना कहना मेरा भरोसा टूटे ना,

जाने वाले एक संदेशा......

कैसा लगता है मेरा बाबा मुझको जरा बताओ तो,

क्या-क्या लीला करता है वह मुझको जरा सुनाओ तो,

बनवारी भक्तों की दुहाई मेरी तरफ से दे देना,

जाने वाले एक संदेशा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।