आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक

पारंपरिक
श्री गणेश भजन दुर्गा भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक,

नाच रही गौरा मैया आई कैसी रौनक....

गणपति जी आए रिद्धि भी आई,

रिद्धि भी आई सिद्धि भी आई,

हो नाच रही रिद्धि मैयाआई कैसी रौनक,

आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक.....

ब्रह्मा जी आई ब्रह्माणी भी आई,

मंदिर में बजने लगी है देखो ढोलक,

मैया सरस्वती भी नाचे आई कैसी रौनक,

आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक.....

विष्णु जी आए लक्ष्मी भी आई,

मंदिर में बजने लगी है देखो ढोलक,

नाच रही लक्ष्मी मैया आई कैसी रौनक,

आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक.....

शंकर जी आए गौरा माँ भी आई,

मंदिर में बजने लगी है देखो ढोलक,

नाच रही गौरा मैया आई कैसी रौनक,

आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक.....

राम जी आए सीता माँ भी आई,

मंदिर में बजने लगी है देखो ढोलक,

नाच रही सीता मैया आई कैसी रौनक,

आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक.....

कान्हा जी आए राधा माँ भी आई,

मंदिर में बजने लगी है देखो ढोलक,

नाच रही आए मैया आई कैसी रौनक,

आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।