राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना

पारंपरिक
हनुमान जी आरती हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना......

चंदन चौकी बाबा तुम्हें बिठाऊं,

घिस घिस चंदन तिलक लगाऊं,

चरण धुलाऊं सुबह श्याम घर आ जाना,

राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना......

लाल लंगोटा बाबा तुम्हें पहनाऊं,

लाल सिंदूर बाबा तुम्हें चढ़ाऊं,

आरती उतारूँ सुबह श्याम श्याम घर आ जाना,

राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना.....

पान सुपारी बाबा भेंट चढ़ाऊँ,

चुन चुन कलियाँ बाबा हार पहनाऊं,

शीश झुकाऊँ सुबह श्याम श्याम घर आ जाना,

राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना......

सोने का बाबा मुकुट पहनाऊँ,

कंधे में बाबा गदा सजाऊं,

भोग लगाऊं सुबह श्याम श्याम घर आ जाना,

राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना......

घर घर से बाबा सखियाँ बुलाऊं,

ढोलक बजाऊं तेरा कीर्तन गाऊं,

दर्शन दो हनुमान हमारे घर आ जाना,

राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।