सब के बिगड़े बनाईयो काम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जय जय महावीर हनुमान,

सब के बिगड़े बनाईयो काम,

सालासर में ज्योत है तेरी,

मेहंदीपुर तेरा धाम,

जय जय महावीर हनुमान,

सब के बिगड़े बनाईयो काम......

अंजनी के प्यारे हो, मईया के दुलारे हो,

दीन दुखी के बाला, तुम ही सहारे हो,

तेरे रोम रोम में बसते,

तेरे रोम रोम में बसते,

रघुकुल के श्री राम,

जय जय महावीर हनुमान,

सब के बिगड़े बनाईयो काम......

पवन पुत्र उड़े, पवन की चाल रे,

उठा लिया परबत, किया जो कमाल रे,

लाए संजीवनी बूंटी,

बचाए लक्ष्मण जी के प्राण,

जय जय महावीर हनुमान,

सब के बिगड़े बनाईयो काम......

बचपन में तूने, प्रभु मेरे बाला

सूरज को अपने, मुख में था डाला,

तेरे तेज़ को देख देवता,

हो गए सभी हैरान,

जय जय महावीर हनुमान,

सब के बिगड़े बनाईयो काम......

गुण तेरे गाऊँ मैं,

तुझको मनाऊँ मैं,

संदीप के संग तेरे, मेहंदीपुर आऊँ मैं,

कहे सितारा अवगुणहारा,

दो ऐसा वरदान,

जय जय महावीर हनुमान,

सब के बिगड़े बनाईयो काम......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।