करते है बाबा तेरा हर पल शुक्रिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करते है बाबा,

तेरा हर पल शुक्रिया,

खुशियां जो दी है,

उसका भी शुक्रिया,

हम तेरा दिया खाएं,

तेरा ही गुण गाएं,

जीवन दिया जो,

उसका भी शुक्रिया,

करते हैं बाबा,

तेरा हर पल शुक्रिया,

खुशियां जो दी है,

उसका भी शुक्रिया.......

जब से है देखि,

तेरी ये मूरत,

दिल में उतर गई,

बस तेरी सूरत,

तेरा दर्शन मुझे मिला,

मुरझाया फूल खिला,

नजरें जो दी है,

उसका भी शुक्रिया,

करते हैं बाबा,

तेरा हर पल शुक्रिया,

खुशियां जो दी है,

उसका भी शुक्रिया.......

हर पल जुबां पे,

नाम हो तेरा,

तेरा गुणगान करना,

काम हो मेरा,

तेरा सुमिरन सदा करुं,

तेरा ही ध्यान धरुं,

वाणी जो दी है,

उसका भी शुक्रिया,

करते हैं बाबा,

तेरा हर पल शुक्रिया,

खुशियां जो दी है,

उसका भी शुक्रिया.......

तेरी कृपा से

लगन ये लगी है,

सोई हुई,

तकदीर जगी है,

तेरी भक्ति मुझे मिली,

जीवन को राह मिली,

भक्ति जो दी है,

उसका भी शुक्रिया,

करते हैं बाबा,

तेरा हर पल शुक्रिया,

खुशियां जो दी है,

उसका भी शुक्रिया.......

हाथों से मेरे,

ना कोई गुनाह हो,

कदमों के तेरे दर पे,

चलने की चाह हो,

कहता ‘रोमी’ कान्हा,

तुम्हे अपना है माना,

स्वासें जो दी है,

उसका भी शुक्रिया,

करते हैं बाबा,

तेरा हर पल शुक्रिया,

खुशियां जो दी है,

उसका भी शुक्रिया......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।