श्याम मुरली वाले सुनो हम तेरे दीवाने है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम मुरली वाले सुनो हम तेरे दीवाने है,

मेरे प्यारे मोहन सुनो हम तेरे दीवाने है....

सावली सूरत तेरी दिल में बसाई है,

तस्वीर तेरी श्याम अरमानो से सजाई है,

देखा तेरा जलवा अब रीत पुरानी है,

श्याम मुरली वाले......

जिनको सहारा तेरा भव सागर तर जाते है,

विनती और सेवा तेरी दर्शन पा जाते है,

जितने भी वादे किये वो निभाने वाले है,

श्याम मुरली वाले......

भगती निराली तेरी बड़ी किस्मत से मिलती है,

सांवरिया को जब देखु बड़ी प्यारी निकलती है,

श्याम अपने प्रेमी को दर्श दिखाते है,

श्याम मुरली वाले......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।