श्यामा आ भी जा मेरे गरीब खाने में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्यामा आ भी जा मेरे गरीब खाने में,

क्यों देर लगाई तूने आने में....

ये सुना हमने तू दयालु है श्याम,

मेरे हारा वाले तुम कृपालू हो श्याम,

कोई तुमसा नहीं है जमाने में,

श्यामा आ भी जा....

मेरी नैया के आप खिवैया हो श्याम,

मेरी कश्ती के पार लगईया हो श्याम,

क्या बिगड़ेगा बिगड़ी बनाने में,

श्यामा आ भी जा....

क्यों सताते हो श्याम तुम आ जाओ,

श्याम आ जाओ, श्याम आ जाओ,

इस गरीब का मान बढ़ा जाओ,

मैं दिखती हूं तेरे दीवानों में,

श्यामा आ भी जा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।