हमारे घर श्याम आये है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देखो नीले पे होके सवार,

हमारे घर श्याम आये है,

हम भक्तों की सुनके पुकार,

हमारे घर श्याम आये हैं,

हमारे घर श्याम आये हैं.....

अपने प्रभु के चरण मैं धोऊं,

भर भर नैना असुवन रोऊँ,

तूने किरपा की करी बरसात,

तूने किरपा की करी बरसात,

की चाँद तारे मुस्काए है,

हमारे घर श्याम आये हैं,

हम भक्तों की सुनके पुकार,

हमारे घर श्याम आये हैं…..

उलझन मन में क्या तुझको खिलाऊं,

रुखा सुखा भोग लगाऊं,

कर सेवा हमारी स्वीकार,

कर सेवा हमारी स्वीकार,

कुछ नहीं कर पाए है,

हमारे घर श्याम आये हैं,

हम भक्तों की सुनके पुकार,

हमारे घर श्याम आये हैं…….

एक तरफ लागे लखदातारी,

दूजी ओर तू बांके बिहारी,

अब मुरली सुना के मेरे नाथ,

अब मुरली सुना के मेरे नाथ,

की मोर छड़ी लहराए है,

हमारे घर श्याम आये हैं,

हम भक्तों की सुनके पुकार,

हमारे घर श्याम आये हैं……

देखो नीले पे होके सवार,

हमारे घर श्याम आये है,

हम भक्तों की सुनके पुकार,

हमारे घर श्याम आये हैं,

हमारे घर श्याम आये हैं…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।