श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री श्याम,

जय श्री श्याम,

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए,

सबको कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं श्याम,

सबकी राहों में फूल बिछाते हैं श्याम,

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए......

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए,

सबके मन की व्यथा हरते श्याम धणी,

दूर चिंताओं को करते श्याम धणी,

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए......

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए,

घर बच्चों के बाबा पधारेंगे जब,

खोटी किस्मत सभी की संवारेंगे तब,

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए......

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए,

हर प्राणी को है बस तुझ से है आसरा,

सूख जाए ना जीवन, तू कर दे हरा,

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए.......

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए,

बूँद करुणा की तेरी जो पा जाते हैं,

रंक से पल में राजा वो बन जाते हैं,

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए......

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए,

हारे का सहारा, तेरा नाम है,

खाटू नगरी में सांचा तेरा धाम है,

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए......

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए,

सबको कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं श्याम,

सबकी राहों में फूल बिछाते हैं श्याम,

श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,

दुख संकट हमारे मिटा जाइए.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।