श्याम बाबा करेंगे कन्यादान

पारंपरिक
श्री कृष्ण मंत्र खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम मेरे श्याम,

श्याम मेरे श्याम,

ब्याह तुम्हारी बेटी का है,

श्याम प्रभु तुम आ जाना,

देकर के आशीष हे बाबा,

डोली मुझे बिठा जाना,

नेह निमंत्रण मिल गया बेटी,

वादा है मैं आऊंगा,

देकर के आशीष मैं लाडो,

डोली तुझे बिठाऊंगा,

ब्याह तुम्हारी बेटी का है.....

कोई नहीं है सिवा तुम्हारे,

तुम्ही हो मेरे मात पिता,

पल पल हूँ मैं साथ में तेरे,

क्या गम है तू ये तो बता,

कोई गम ना कोई चिंता,

सर पे हाथ तुम्हारा है,

जो भी आया मेरी शरण में,

तू ही बता कोई हारा है,

देकर के आशीष हे बाबा,

डोली मुझे बिठा जाना,

ब्याह तुम्हारी बेटी का है......

जीवन भर मेरा साथ निभाना,

भूल ना जाना निर्धन को,

रहूँगा तेरे साथ हमेशा,

मत छोटा कर तू मन को,

डोली मैं बिठला के बाबा,

मुझको ना बिसरा देना,

ऐसा हो तो मेरी लाडली,

नाम मेरा झुठला देना,

देकर के आशीष हे बाबा,

डोली मुझे बिठा जाना,

ब्याह तुम्हारी बेटी का है......

जिनका नहीं है कोई जगत में,

उनको आस तुम्हारी है,

गम ना कर मैं साथ हूँ तेरे,

तू मेरी लाडो प्यारी है,

पिता नहीं है, माता नहीं है,

कौन करेगा कन्यादान,

आऊंगा मैं रश्म निभाने,

मुझको मात पिता ही मान,

देकर के आशीष हे बाबा,

डोली मुझे बिठा जाना,

ब्याह तुम्हारी बेटी का है......

ब्याह तुम्हारी बेटी का है,

श्याम प्रभु तुम आ जाना,

देकर के आशीष हे बाबा,

डोली मुझे बिठा जाना,

नेह निमंत्रण मिल गया बेटी,

वादा है मैं आऊंगा,

देकर के आशीष मैं लाडो,

डोली तुझे बिठाऊंगा,

ब्याह तुम्हारी बेटी का है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।