देवा हो देवा हनुमत देवा

पारंपरिक
हनुमान जी कथा हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

देवा हो देवा हनुमत देवा,

रामायण में आना,

देवा हो देवा हनुमत देवा,

रामायण में आना,

ढोल मजीरा बजा रहे है,

राम की कथा सुनना,

बोलो राम राम राम राम,

बोलो राम राम राम राम राम......

देवा हो देवा हनुमत देवा,

राम कथा में आना,

ढोल मजीरा बजा रहे है,

राम की कथा सुनना,

बोलो राम राम राम राम,

बोलो राम राम राम राम.....

रिद्धि को लाना सिद्धि को लाना,

गणपति जी को लाना,

रिद्धि को लाना सिद्धि को लाना,

गणपति जी को लाना,

प्रथम पूज्य श्री गणपति जी,

मेरे बिगड़े काज बनाना,

ढोल मजीरे बाज रहे है,

राम की कथा सुनना,

बोलो राम राम राम राम,

बोलो राम राम राम राम......

गोरी को लक्ष्मी को लाना,

सरस्वती को लाना,

गोरी को लक्ष्मी को लाना,

सरस्वती को लाना,

सरस्वती मैया राम कथा में,

वीणा मधुर बजाना,

सरस्वती मैया राम कथा में,

वीणा मधुर बजाना,

ढोल मजीरे बाज रहे है,

राम की कथा सुनना,

बोलो राम राम राम राम,

बोलो राम राम राम राम......

ब्रह्मा को लाना विष्णु को,

लाना भोले जी को लाना,

ब्रह्मा को लाना विष्णु को,

लाना भोले जी को लाना,

भोले बाबा राम कथा में,

डमरू मधुर बजाना,

ढोल मजीरे बाज रहे है,

राम की कथा सुनना,

बोलो राम राम राम राम,

बोलो राम राम राम राम......

राधा को लाना रुक्मणि को,

लाना कान्हा जी को लाना,

राधा को लाना रुक्मणि को,

लाना कान्हा जी को लाना,

कृष्णा कन्हैया राम कथा,

में मुरली मधुर बजाना,

कृष्णा कन्हैया राम कथा,

में मुरली मधुर बजाना,

ढोल मजीरे बाज रहे है,

राम की कथा सुनना,

बोलो राम राम राम राम,

बोलो राम राम राम राम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।