मेरी लाज बचाने में बड़ी देर लगाई है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया ने बाबा मेरी हसीं उड़ाई है,

मेरी लाज बचाने में बड़ी देर लगाई है,

तूने लाज बचाने में क्यों देर लगाई है....

आज बचालो बाबा दिल ने पुकारा है,

देख लिया मैनें नही कोई हमारा हैं,

फरियाद सुनाई है, फरियाद सुनाई है,

मेरी लाज बचाने में बड़ी देर लगाई है......

आया भिखारी बाबा भीख तुमसे पाऊंगा,

वादा है मेरा दर से खाली ना जाऊंगा,

मैने अर्जी लगाई है, मैंने अर्जी लगाई है,

मेरी लाज बचाने में बड़ी देर लगाई है......

प्रेमी दिवाना तेरा क्यों तड़पाते हो,

लोगो को तुम दीनानाथ कहाते हो,

लाखो की बचाई है....तूने लाखो की बचाई है,

मेरी लाज बचाने में बड़ी देर लगाई है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।