मेरी खो गई राम माला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरी खो गई राम माला बालाजी तेरे मंदिर में,

मंदिर में मंदिर में तेरे मंदिर में,

मेरी खो गई राम माला बालाजी तेरे मंदिर में.....

ये माला मेरे राम रटन की, सुबह शाम हरी भजन करन की,

ये तो हो गया स चाला, बालाजी तेरे मंदिर में,

मेरी खो गई राम माला, बालाजी तेरे मंदिर में.....

घर जाऊ तो मेरी सास लड़ेगी, सास लड़ेगी मेरी ननद लड़ेगी,

मुझै धमकाए घरवाला बालाजी तेरे मंदिर में,

मेरी खो गई राम माला, बालाजी तेरे मंदिर में.....

संकट से बाबा मुझे उभारो, संकट मोचन नाम तिहारो,

मेरा तू ही रखवाला बालाजी तेरे मंदिर में,

मेरी खो गई राम माला, बालाजी तेरे मंदिर में.....

तुम से है बाबा प्रीत पुराणी, तुमने बाबा ना पचनी,

एक तू ही दिलवाला बालाजी तेरे मंदिर में,

मेरी खो गई राम माला, बालाजी तेरे मंदिर में.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।