मेरे बाबा का बर्थडे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गई दिवाली ग्यारस आई,

खाटू जायेंगे,

मेरे बाबा का बर्थ डे,

खाटू में मनाएंगे,

मेरे बाबा का बर्थ डे,

खाटू में मनाएंगे......

ओ मेरा खाटूवाला,

ठाठ उसका निराला,

तमन्ना पूरी करता,

भक्त का है रखवाला,

मिलकर केशव प्रेमी द्वारे,

मंगल गाएंगे,

मेरे बाबा का बर्थ डे,

खाटू में मनाएंगे,

मेरे बाबा का बर्थ डे,

खाटू में मनाएंगे.......

जहाँ में शोर है भारी,

आया है लख दातारी,

भगत मिल धूम मचाएं,

जन्म की कर लो तैयारी,

मिश्री और मावे का सब मिल,

भोग लगाएंगे,

मेरे बाबा का बर्थ डे,

खाटू में मनाएंगे,

मेरे बाबा का बर्थ डे,

खाटू में मनाएंगे.......

उबारे सबकी नैया,

आया है आज कन्हैया,

अवि के काज सँवारे,

रखे भक्तों पे छैया,

तेरे भजनों को हम बाबा,

नित उठ गायेंगे,

तेरे भजनों को हम बाबा,

नित उठ गायेंगे,

मेरे बाबा का बर्थ डे,

खाटू में मनाएंगे,

मेरे बाबा का बर्थ डे,

खाटू में मनाएंगे........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।