पल पल पूजा करके देखी

लता मंगेशकर
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

पल पल पूजा करके देखी,

घूम के देखे चारों धाम,

धाम धाम और दिशा दिशा,

यही गाए सुबह शाम,

साईं राम, साईं राम, जय साईं राम,

शिरडी आए तुझें प्रणाम,

साईं राम, साईं राम, जय साईं राम,

शिरडी आए तुझें प्रणाम......

जीवन देना, जीवन लेना,

सब कुछ तेरे हाथ में साईं,

हो कोई जोगी या कोई रोगी,

सब हैं तेरी शरण में साईं,

गाँव गाँव और गली गली,

यही गाए सुबह शाम,

साईं राम, साईं राम, जय साईं राम,

शिरडी आए तुझें प्रणाम,

साईं राम, साईं राम, जय साईं राम,

शिरडी आए तुझें प्रणाम.......

साईं की नज़र में, सब हैं बराबर,

निर्धन हो या, हो धन वाला,

साईं से बढ़कर नाम ना कोई,

छिपा इसी में बंशी वाला,

फूल फ़ूल और कलि कली,

यही गाए सुबह शाम,

साईं राम, साईं राम, जय साईं राम,

शिरडी आए तुझें प्रणाम,

साईं राम, साईं राम, जय साईं राम,

शिरडी आए तुझें प्रणाम,

पल पल पूजा करके देखी,

घूम के देखे चारों धाम,

धाम धाम और दिशा दिशा,

यही गाए सुबह शाम,

साईं राम, साईं राम, जय साईं राम,

शिरडी आए तुझें प्रणाम,

साईं राम, साईं राम, जय साईं राम,

शिरडी आए तुझें प्रणाम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।