साई चरण की लगाकर धूल

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं चरण की लगाकर धूल चरणों में रखना श्रद्धा के फूल,

कर देंगे साईं क्षमा तेरी भूल हो जाएगी तेरी अर्जी क़ुबूल......

चिंता नहीं चिंतन करो, साईं का सुमिरन करो,

जो भी राहो में मुश्किल हो बाबा का बस ध्यान धरो,

हट जाएगी तेरी राहों की धूल हो जाएगी तेरी अर्जी क़ुबूल,

साईं चरण की लगाकर धूल चरणों में रखना श्रद्धा के फूल......

साईं की महिमा आपार है भर दे सभी के भण्डार के,

तू भी जा के देख ले बाबा का प्यारा दरबार है,

सब कुछ करेंगे तेरे अनुकूल हो जाएगी तेरी अर्जी क़ुबूल,

साईं चरण की लगाकर धूल चरणों में रखना श्रद्धा के फूल......

साईं कृपा हो जाएगी, हर बिगड़ी बन जाएगी,

आने वाली विपदा भी, पल भर में टल जाएगी,

गर तू समझलेगा मंत्रो का मूल, हो जायेगी तेरा अर्जी क़ुबूल,

साईं चरण की लगाकर धूल चरणों में रखना श्रद्धा के फूल.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।