बाबा का जन्मदिन आया सब झूमो नाचो गाओ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा का जन्मदिन आया सब झूमो नाचो गाओ,

सब झूमो नाचो गाओ मिलकर के खुशियां मनाओ,

बाबा का जन्मदिन आया सब झूमो नाचो गाओ.....

खाटू में धूम मची है भारी,

झूम रहे लाखों नर नारी,

हो रही बाबा की जयकार सब झूमो नाचो गाओ,

बाबा का जन्मदिन आया सब झूमो नाचो गाओ.....

श्री श्याम कुंड में डुबकी लगालो,

बाबा के नित दर्शन पा लो,

सज धज कर बैठा श्याम सब झूमो नाचो गाओ,

बाबा का जन्मदिन आया सब झूमो नाचो गाओ.....

महक रही खाटू की गलियां,

झूम रहे मेरे सांवरिया,

हो रही इत्तर की बरसात ब झूमो नाचो गाओ,

बाबा का जन्मदिन आया सब झूमो नाचो गाओ.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।