आयो है जन्मदिन खाटू के प्यारे बाबा श्याम को

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आयो है जन्मदिन खाटू के प्यारे बाबा श्याम को,

दनेगे मिलकर आजा बधाई हम अपने श्री श्याम का.....

सजा दिया दरबार श्याम का फूलों और गुब्बारों से,

बागो में सज धज कर बैठे बाबा म्हारे शान से,

बाबा को कहीं नज़र ना लागे काजल टीका वार दो,

आयो है जन्मदिन खाटू के प्यारे बाबा श्याम को....

ढोल बजे मृदंग बजे और बाज रहे ढप चंग,

बाबा के संग नाचेंगे हम होकर मस्त मलंग,

केक खिलाएं और मिठाई श्याम धनी सरकार को,

आयो है जन्मदिन खाटू के प्यारे बाबा श्याम को.....

कार्तिक शुक्ल पक्ष में जन्मे मोरवी लाल हमारे है,

कलयुग के अवतारी बाबा हारे के वो सहारे हैं,

संजय डीप अपने भजनो से रिझा रहे बाबा श्याम को,

आयो है जन्मदिन खाटू के प्यारे बाबा श्याम को......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।