जो मन से तुम्हारी भक्ति करे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

जो मन से तुम्हारी भक्ति करे,

लक्ष्मी जी उन पर कृपा करिए......

विष्णु की जीवन संगिनी हैं,

बैकुंठ में उन संग बैठी हैं,

चहुं ओर मंगल होता है,

हो गगन या धरती क्या कहिए......

घर द्वार सजाया जाता है,

दीपावली दिन जब आता है,

कमलों की सजावट होती है,

फूलों की खुशबू क्या कहिए......

जो गायत्री पूजा करता हो,

सद्गुण का पालन करता हो ,

कोई पीड़ा नहीं होती उसको,

ऐसे जन को श्री कहा कहिए......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।