सब से सुन्दर सबसे प्यारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सबसे सुंदर सबसे प्यारा मेरा बाबा तेरा धाम,

सब पर यू ही कृपा करना मेरे तू घनश्याम,

कन्हैया मुरली वाले ओ बाबा श्याम हमारे.....

मेरे बाबा खाटू वाले तुम ही हो प्राणों प्यारे,

तेरे बिना इस जीवन में छाए बादल काले,

दूर करो तुम दुखड़े सारे आये तेरे द्वार,

कन्हैया मुरली वाले.......

मैं दुखिया तेरे दर पे बाबा कब से आस लगाऊ,

नैनो की प्यास बुझा दे जब द्वार तुम्हारे आऊं,

तेरी जय जय कार लगाऊं सुन लो मेरी पुकार,

कन्हैया मुरली वाले.......

हमने तो सुना है बाबा हारे का तू हो सहारे,

मेरी बीच भंवर में नईया अब तू ही लगा किनारे,

भगत तेरे ये आरती उतारे जपे सुबह और शाम,

कन्हैया मुरली वाले.......

मेरे बाबा शीश के दानी जो द्वार तुम्हारे आए,

मंसा पूरी कर दे ना पल भर की देर लगाए,

अजब बैसला तुम्हे मनाए कर दो घट मै वास,

कन्हैया मुरली वाले.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।