श्याम सुंदर को बस एक नज़र देख ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम सुंदर को बस एक नज़र देख ले,

मोहनी मूरत का कुछ तो असर देख ले.....

श्री अवध में मिलें चाहे व्रज में मिलें,

या इधर देख ले या उधर देख ले,

श्याम सुंदर को बस एक नज़र देख ले,

मोहनी मूरत का कुछ तो असर देख ले.....

या किसी भाव से नाम से रूप से,

बहाना हो कोई पर उनका घर देख ले,

श्याम सुंदर को बस एक नज़र देख ले,

मोहनी मूरत का कुछ तो असर देख ले.....

तार सकते हैं मुझ सा अधम या नहीं,

देख उनकी हिम्मत और जिगर देख ले,

श्याम सुंदर को बस एक नज़र देख ले,

मोहनी मूरत का कुछ तो असर देख ले.....

सिन्धु आनंद का जिसे कहते हैं सब,

हम हों खुश गर उसे ‘बिन्दु’ भर देख ले,

श्याम सुंदर को बस एक नज़र देख ले,

मोहनी मूरत का कुछ तो असर देख ले.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।