किस्मत से शुभ दिन

पारंपरिक
श्री कृष्ण आरती खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किस्मत से शुभ दिन आया,श्याम खाटू से चलकर आया

चन्दन चौक पुराओ,मंगल कलश सजाओ

कोई पुण्य सामने आया

श्याम खाटू से चलकर आया......

माथे तिलक लगाओ,हार बाबा ने पहनाओ

बाबा प्रेम देख मुस्काया

श्याम खाटू से चलकर आया......

मिल आरती उतारो, अपनों भाग्य संवारो,

कोई छपन भोग लगाया

श्याम खाटू से चलकर आया......

हाल दिल का कहगा, नंदू अब ना चुकागा

कोई अर्जी पास कराया

श्याम खाटू से चलकर आया......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।