छाई है हरियाली तुलसा महारानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन विविध भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्यारी प्यारी प्यारी तुलसा महारानी,

छाई है हरियाली तुलसा महारानी.....

कहां से आई तुलसा महारानी,

कहां छाई हरियाली तुलसा महारानी,

प्यारी प्यारी प्यारी तुलसा महारानी....

बैकुंठ से आई तुलसा महारानी,

अंगना में छाई हरियाली तुलसा महारानी,

प्यारी प्यारी प्यारी तुलसा महारानी....

कौन लेकर आए तुलसा महारानी,

किसने सीच दिखाई तुलसा महारानी,

प्यारी प्यारी प्यारी तुलसा महारानी....

कान्हा जी लाए तुलसा महारानी,

राधा ने सींच दिखाई तुलसा महारानी,

प्यारी प्यारी प्यारी तुलसा महारानी....

कौन रंग तुलसा महारानी,

कौन रंग है बिहारी तुलसा महारानी,

प्यारी प्यारी प्यारी तुलसा महारानी....

हरी भरी तुलसा महारानी,

श्यामल रंग बिहारी तुलसा महारानी,

प्यारी प्यारी प्यारी तुलसा महारानी....

भाग्यवान तुलसा महारानी,

कान्हा के मन को भाई तुलसा महारानी,

प्यारी प्यारी प्यारी तुलसा महारानी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।