जब श्री राम जी का दर्शन होगा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

जब श्री राम जी का दर्शन होगा,

शबरी की कुटिया का पावन होगा....

आएंगे जब रघुराई में आसन पर बैठाऊंगी,

मीठे मीठे बेर अपने हाथों से खिलाऊंगी,

लक्ष्मण का संग में दर्शन होगा,

शबरी की कुटिया का पावन होगा.....

चुनचुन बगिया में से कलिया लेकर आऊंगी,

हार बनाऊंगी श्री राम को पहनाऊगी,

पूजा की थाली में चंदन होगा,

शबरी की कुटिया का पावन होगा.....

शबरी के बेर सुनाई रघुराई,

शबरी के झूठे बेर खाए रघुराई,

शबरी का जीवन सफल जब होगा,

शबरी की कुटिया का पावन होगा.....

भक्तों की टेर सुन आते हैं भगवाना,

दुख सुख में साथ निभाते हैं भगवाना,

भक्तों को प्रेम से जलाना होगा,

शबरी की कुटिया का पावन होगा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।