मेरी भी बिगड़ी बना जा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बिगड़ी बनाने वाले,

मेरी भी बिगड़ी बना जा,

आजा साँवरिया, आजा, आजा,

आजा साँवरिया, आजा.....

हारे हुए को तुम हो जीताते,

गिरते हुए को गले से लगाते,

बीच भँवर से नैया पार लगाते,

बीच भँवर से नैया पार लगाते,

दीनो के नाथ बाबा तुम हो कहाते,

हार गया हूँ मैं भी,

मुझको तू आके जीता जा,

आजा साँवरिया, आजा, आजा,

आजा साँवरिया, आजा…….

शीश का दानी तू है महाबलवानी,

झूठी नहीं है तेरी बाबा कहानी,

यूँ ही नहीं सारी दुनिया दीवानी,

यूँ ही नहीं सारी दुनिया दीवानी,

कर दे तू बाबा मुझ पे बाबा ये मेहरबानी,

एक बार मेरे सर पे भी,

अपना तू हाथ फिरा जा,

आजा साँवरिया, आजा, आजा,

आजा साँवरिया, आजा……

कृष्णा ने वरदान दिया है,

कलयुग को तेरे नाम किया है,

जिसने भी नाम तेरा दिल से लिया है,

जिसने भी नाम तेरा दिल से लिया है,

बदले में सारे जग में नाम किया है,

श्याम से भी थोड़ा सा,

प्यार का रिश्ता निभा जा,

आजा साँवरिया, आजा, आजा,

आजा साँवरिया, आजा……

बिगड़ी बनाने वाले,

मेरी भी बिगड़ी बना जा,

आजा साँवरिया, आजा, आजा,

आजा साँवरिया, आजा……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।