वो नाम तो हनुमान है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मुश्किल करे आसान जो वो नाम तो हनुमान है,

ये बल के अतुलित धाम हैं महादेव के अवतार हैं......

सियाराम के कारज सँवारे लखन जी के प्राण उबारे,

राम जो सबके सहारे तुम बने उनके सहारे,

दुःख सिंधु से करे पार जो वो नाम तो हनुमान है,

मुश्किल करे आसान जो वो नाम तो हनुमान है.....

जिस मुख में इनका नाम है चिंता की फिर क्या बात है,

भटके नहीं जग में कभी जो हाथ इनके हाथ है,

कर दे असंभव को भी संभव मंत्र वो हनुमान है,

मुश्किल करे आसान जो वो नाम तो हनुमान है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।