श्याम जनमदिन आ गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

झूम झूम कर नाचो भक्तों श्याम जनमदिन आ गया,

खाटू वाला खाटू वाला सबके दिल को भा गया......

लड्डू पड़े बर्फी मेवा सब कुछ आज तैयार है,

फूलों में देखो सज कर बैठा बाबा लखदातार है,

मोरछड़ी का झाड़ा इसका संकट दूर भगा गया,

खाटू वाला खाटू वाला सबके दिल को भा गया....

गली गली और मोड़ मोड़ पर फूलों की बौछार है,

स्वर्गों से भी प्यारा लगता तेरा तोरण द्वार है,

खाटू का ये गज़ब नज़ारा सब भक्तों को भा गया,

खाटू वाला खाटू वाला सबके दिल को भा गया.....

सब भक्तों को सांवरिया तुम पर ये विश्वास है,

जब भी पड़े ज़रूरत हमको खाटूवाला साथ है,

प्यार हमारा श्याम प्रेमियों श्याम प्रभु को भा गया,

खाटू वाला खाटू वाला सबके दिल को भा गया,

झूम झूम कर नाचो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।