हार गया इस जग से बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हार गया इस जग से बाबा, आया तेरे द्वार, नजर इक महर की करदे,

थोड़ी सी तू कृपा कर दे, आया तेरे द्वार, नजर एक महर की करदे....

ऐसी बनादे बिगड़ी धूल जाएं मन के सारे पाप ये,

आऊं जो तेरे द्वार मन में जगे विश्वास रे,

थोड़ी सी तू कृपा कर दे आया तेरे द्वार नजर.....

कोई ना संगी साथी मतलब का ये संसार ये,

जिसको भी अपना समझा करता वही व्यापार ये,

किसको अपना मान लू बाबा आया तेरे द्वार नजर.....

किसको सुनाऊं बाबा अपने ये दिल का हाल ये रे,

कोई नही है अपना मोहन तु आके संभाल ले रे,

तेरे बिन ना मेरा गुजारा आया तेरे द्वार नजर एक......

श्याम सलोना मेरा खाटू का तू सरताज रे,

बिगड़ी बनाने आजा हारे का तू ही महराज रे,

अजब बैसला हार के बाबा आया तेरे द्वार नजर....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।